गाजीपुर| अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के कुशल निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा एक नई पहल “पुलिस सतर्क मित्र” की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत एक विशेष व्हाट्सएप बॉट नंबर (7839860411) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन पुलिस को अवैध गतिविधियों एवं संवेदनशील अपराधों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं, सीसीटीवी फुटेज और फोटो उपलब्ध करा सकते हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसहयोग से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण विषय को् को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति सादर आमंत्रित की गई है। संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से पुलिस लाइन सभागार, गाजीपुर में किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने अपेक्षा जताई है कि मीडिया के माध्यम से इस पहल की व्यापक जानकारी जनसामान्य तक पहुंचेगी, जिससे “पुलिस सतर्क मित्र” अभियान को सफल बनाया जा सके।