Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निपुण भारत मिशन के तहत “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” ब्लॉक स्तरीय उत्सव का आयोजन

ब्यूरो 22-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260122-WA0006

जमानिया| निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्री-प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को जमानिया स्थित बीआरसी प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों से अवगत कराना है। उन्होंने कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए निर्धारित अधिगम लक्ष्यों की प्राप्ति को अत्यंत आवश्यक बताते हुए अभिभावकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों और प्रतिभागियों को शपथ दिलाई कि 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आयु के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों अथवा विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा, उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजा जाएगा तथा उनके गृह कार्य एवं शैक्षणिक प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि यह उत्सव पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य लक्ष्य बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करना है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समुदाय और अभिभावकों की जागरूकता से ही निपुण भारत मिशन का सपना साकार हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान पठन-पाठन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “पुलिस सतर्क मित्र” पहल को लेकर पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन
Next: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.