वाराणसी| कल 23 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रेस वार्ता जोन कार्यालय, वाराणसी के सभागार में आयोजित होगी।
प्रेस वार्ता में वाराणसी जोन के वरिष्ठ अधिकारी, परिक्षेत्र के अधिकारी, समस्त जनपदों के पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता करेंगे। साथ ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रेस वार्ता के दौरान वाराणसी जोन पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयासों, जनसुरक्षा, तकनीकी नवाचारों तथा पुलिस की अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने इस प्रेस वार्ता को जनहित एवं पुलिस–जन संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाए जाने की अपेक्षा की गई है।