Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजन व विद्या आरंभ संस्कार सम्पन्न

ब्यूरो 23-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260123-WA0031

जमानियां| नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को सरस्वती पूजन एवं विद्या आरंभ संस्कार का कार्यक्रम श्रद्धा, गरिमा और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर नए शैक्षणिक सत्र और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रभाकर पाठक एवं विद्यालय प्रबंधक राम सिंह ने विद्या आरंभ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में शिक्षा ग्रहण करने से पूर्व संस्कारों का विशेष स्थान है, जो बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों से मां सरस्वती के आदर्शों को अपनाते हुए अनुशासन, परिश्रम और ज्ञानार्जन के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने विधि-विधान के साथ अक्षर ज्ञान प्राप्त कर अपने शैक्षिक जीवन की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में अरविंद वर्मा, ऋषिकेश उपाध्याय, प्रभु सिंह यादव, अनुराग वर्मा, गौतम रावत सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रईमला गांव में चोरों का आतंक
Next: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी, मॉडलों के जरिए दिखी आधुनिक भारत की झलक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.