Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, वीनस हाउस बना चैंपियन

ब्यूरो 26-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260126-WA0052

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के मूल्यों और गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के साथ-साथ शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन बनने तथा नीट (NEET), आईआईटी (IIT) और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।शैक्षणिक सत्र 2025–26 के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर वीनस हाउस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हाउस मास्टर बलवंत सिंह और हाउस मिस्ट्रेस सुश्री रीतिका राय के नेतृत्व में ट्रॉफी चेयरमैन सर्वानंद सिंह द्वारा प्रदान की गई। वहीं मार्स हाउस को उपविजेता तथा ज्यूपिटर हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.