Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर खेल और संस्कृति का संगम, विजेताओं को मिला सम्मान

ब्यूरो 26-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260126-WA0116

जमानिया। क्षेत्र के जीवपुर मतसा स्थित ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व प्रधान एवं विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष राम नगीना राय द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के अंतर्गत शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर-हाउस खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।मुख्य अतिथि राम नगीना राय ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों सहित अन्य प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने और सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय एवं प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति राय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संविधान के मूल्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य ईश्वर नेपाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरस्वती शिशु मन्दिर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, नगर में निकाली गई भव्य झांकी
Next: स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गरिमामय ढंग से मना गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.