Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलेक्ट्रेट गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ब्यूरो 27-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260126-WA0080

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट गाजीपुर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत स्कूली बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों एवं आगंतुकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने देश के महान विभूतियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखनी चाहिए, क्योंकि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की आधारशिला संविधान से ही जुड़ी है। जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य प्रयासों से देश को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत की विविधताओं के अनुरूप संविधान का निर्माण किया गया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत नागरिकों को अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु न्यायालय जाने का अधिकार प्राप्त है। साथ ही संविधान में नागरिकों के कर्तव्यों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे संविधान के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें तथा शिकायतकर्ताओं और आवेदकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ करें। कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने शास्त्री नगर चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गणतंत्र दिवस समारोह में अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार पाठक, चंद्रशेखर यादव, पुष्पेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next: गणतंत्र दिवस पर 10 किमी साइकिल रेस का आयोजन, 70 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.