गाजीपुर| ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस–2026’’ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तीसरे एवं समापन दिवस पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने ऑडिटोरियम परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर आमजन ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा अवलोकन किया गया। छात्रों ने प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश के विकास से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश संदेश एवं बुकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।