गाजीपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए थाना दुल्लहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 जनवरी 2026 को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारकण्डे मोड़ तिरछी क्षेत्र में डीजे बजाकर हार-जीत की प्रतियोगिता कर माहौल बिगाड़े जाने की आशंका थी। इसी को देखते हुए उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक मय पुलिस टीम द्वारा मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय चौहान (ग्राम कटौली, थाना दुल्लहपुर), सत्येन्द्र कश्यप (ग्राम अल्देमऊ, थाना चिरैयाकोट, मऊ), चंदन कन्नौजिया, चन्द्रशेखर चौहान, नन्दलाल चौहान, महेश चौहान (सभी ग्राम तिरछी, थाना दुल्लहपुर), रामआशीष एवं संतोष कुमार (थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ), विवेक यादव (थाना चिरैयाकोट, मऊ) तथा रंजीत मौर्या (ग्राम दुल्लहपुर) शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक सहित थाना दुल्लहपुर पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सतर्कता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।