गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने गौहत्या निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को एक पिकअप वाहन से तीन गोवंश एवं एक बछड़ा बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना नोनहरा पर मु०अ०सं० 38/2026 के तहत गौहत्या निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह यादव (निवासी ग्राम जैतपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर) की तलाश की जा रही थी। उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने पुलिस टीम के साथ 28 जनवरी 2026 को अटवा मोड़ के पास से उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गौवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी एवं थाना नोनहरा पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।