Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नकल रोकने के लिए सघन निगरानी, चार छात्राएं रस्टिकेट

ब्यूरो 29-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260128-WA0007

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान चार छात्राएं नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं। यह कार्रवाई परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाकादल और सहायक केंद्राध्यक्ष द्वारा की गई सघन निगरानी के तहत संभव हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकल करते पाए जाने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने विश्वविद्यालय की परीक्षा नियमावली के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से चार छात्राओं को रस्टिकेट कर दिया। इस निर्णय के बाद परीक्षार्थियों के बीच खलबली मच गई है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज केंद्र पर रेशमी कॉलेज, श्री वशिष्ठ बघरी श्री रामचंद्र बादामी, संत रामनारायण सहजादा कॉलेज, राजकिशोर सिंह गुरुकुल पतंजलि, स्व. चंद्रशेखर बहन मायावती महाविद्यालय सहित कई संस्थानों के परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रशासन परीक्षा की पवित्रता एवं निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए पूर्णतया कटिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सघन निगरानी एवं कार्रवाई में सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा,प्रो.अरुण कुमार ,डॉ. संजय कुमार सिंह, आंतरिक उड़ाका दल के, सदस्य मनोज कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह तथा कक्ष परिप्रेक्षक कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी, इन्द्रभान सिंह, डॉ. अमित कुमार, बिपिन कुमार, डॉ लालचंद पाल, डॉ अरुण कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। हिंदू पीजी कॉलेज द्वारा अपनाई गई सुरक्षा समीक्षा और परीक्षा निगरानी प्रणाली अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए उदाहरण बन रही है।

परीक्षा हाल की सघन जांच करते प्राध्यापक गण

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कसेरा पोखरा में अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार
Next: शहीद दिवस पर पुलिस लाइन में दो मिनट का मौन, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.