गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त गौस मुइनुद्दीन उर्फ गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नु (55 वर्ष) पुत्र खलील अंसारी उर्फ खालिद है। वह वर्तमान में 207 ग्रैण्डर अपार्टमेंट, डॉली बाग लखनऊ में रह रहा था जबकि उसका स्थायी पता युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर है। अभियुक्त थाना मुहम्मदाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 23/2023 धारा 147, 148, 149, 302, 34 भादवि के मामले में पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही