गाजीपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिनेश कुमार ने आमजन को सूचित किया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उपस्थित रहकर आवेदन स्वीकार करेंगे। जिन पात्र मतदाताओं का नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। किसी नाम को हटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन/स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 पर आवेदन किया जा सकता है। सभी आवेदनों के साथ आवश्यक घोषणा पत्र संलग्न करना होगा। यह विशेष अभियान अधिक से अधिक योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।