गाजीपुर। शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजि किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम तथा देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया।सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके आदर्शों को स्मरण करना रहा।