गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बहादुर यादव (60 वर्ष) पुत्र शक्कल यादव निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 403/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज ने हमराहियों के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।