गाजीपुर। महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में 4 फरवरी 2026 को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
यह जनसुनवाई निरीक्षण भवन/गेस्ट हाउस, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, गाजीपुर में सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की नामित सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगी। उनके साथ जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित सुनवाई और समाधान सुनिश्चित करना है, साथ ही महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर जनसुनवाई का लाभ