Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उन्नत नस्ल की गाय पालने पर मिलेगा 10 से 15 हजार रुपये प्रोत्साहन

ब्यूरो 30-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना 2025-26 लागू की गई है, जिसके तहत उच्च गुणवत्ता और अधिक दूध देने वाली स्वदेशी नस्ल की गाय पालने वाले पशुपालकों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना के अनुसार गिर, साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा और गंगातीरी नस्ल की गाय यदि प्रतिदिन 8 से 12 लीटर दूध देती है तो 10 हजार रुपये तथा 12 लीटर से अधिक दूध देने पर 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह प्रोत्साहन गाय के जीवनकाल में प्रथम, द्वितीय या तृतीय ब्यात में केवल एक बार मिलेगा और एक पशुपालक अधिकतम दो गायों पर ही इसका लाभ ले सकेगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। योजना केवल व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए है, किसी समूह, फर्म या संगठन को आवेदन की अनुमति नहीं होगी। गाय का बीमा होना जरूरी है तथा आवेदन गाय के ब्यात की तिथि से 45 दिन के भीतर करना होगा। स्वीकृत प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर किया जा सकेगा, जहां योजना से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी कार्यालय या निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क किया जा सकता है। जनपद गाजीपुर के लिए इस योजना में कुल 48 इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का उद्देश्य गोपालन को बढ़ावा देकर पशुपालकों की आय में वृद्धि करना और उनके परिवार का आर्थिक भविष्य मजबूत बनाना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 4 फरवरी को गाजीपुर में होगी महिला जनसुनवाई
Next: ईंट भट्ठों पर सख्ती: अवैध आईटीसी क्लेम की जांच शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.