Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

ब्यूरो 31-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260131-WA0037

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोईघर तथा सीसीटीवी संचालन व्यवस्था की जांच की।

अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा खान-पान और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। हवालात कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की गई। इसके बाद सभी बैरकों का क्रमवार निरीक्षण करते हुए बंदियों के कार्ड पर अंकित अगली पेशी की तिथि का मिलान किया गया। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन बनने वाले भोजन के मेनू की जानकारी ली गई और भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल परिसर में किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए नियमित रोस्टर बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Next: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम का बूथ निरीक्षण, छूटे नाम जोड़ने का मौका 6 फरवरी तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.