Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

4 फरवरी को महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी निरीक्षण

ब्यूरो 03-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने जानकारी दी है कि सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (मानव अधिकार), गोमतीनगर लखनऊ के निर्देशानुसार मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं निरीक्षण आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई के पश्चात महिला बंदी गृहों, बालिका/महिला गृहों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत आख्या, की गई कार्यवाही एवं अद्यतन स्थिति अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 04 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, गाजीपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नियमानुसार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे 04 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक अपने-अपने विभाग से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीडीओ ने कृषि विज्ञान केंद्र की हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण
Next: मतदाता नाम काटे जाने के आरोपों पर डीएम ने दी स्थिति स्पष्ट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.