Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिवहन निगम में संविदा चालकों की बम्पर भर्ती, 83 पदों पर होगा चयन

ब्यूरो 06-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में चालकों की कमी को देखते हुए जनपद स्तर पर संविदा चालक भर्ती के लिए रोजगार मेले के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके तहत जनपद गाजीपुर में कक्षा 8 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से 83 संविदा चालक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। परिवहन निगम के अनुसार तहसीलवार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती कार्यक्रम के तहत

जखनियां – 9 फरवरी 2026

मोहम्मदाबाद – 11 फरवरी 2026

सदर – 13 फरवरी 2026

कासिमाबाद – 16 फरवरी 2026

सेवराई – 18 फरवरी 2026

इन शिविरों में पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी का कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 2 वर्ष पुराना वैध हेवी ड्राइविंग लाइसेंस, न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच तथा आयु 23 वर्ष 6 माह से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संविदा चालक के रूप में चयनित होने पर निगम द्वारा ₹2.20 प्रति किमी का परिश्रमिक दिया जाएगा। माह में 22 दिन ड्यूटी व 5000 किमी संचालन पर ₹3000 प्रोत्साहन राशि माह में 24 दिन ड्यूटी व 6000 किमी संचालन पर ₹4000 प्रोत्साहन राशि| इसके अतिरिक्त पात्रतानुसार वर्ष में 14 सवेतन आकस्मिक अवकाश, एक वर्ष की सेवा पर 02 फ्री पास व 03 पीटीओ पास, रात्रि प्रवास पर नाइट भत्ता (बी श्रेणी ₹61, ए श्रेणी ₹68) दिया जाएगा। चालकों को दो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनकी सिलाई का व्यय भी निगम द्वारा वहन किया जाएगा। परिवहन निगम ने जनपद के समस्त पात्र बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित तिथियों पर तहसील स्तर पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को लेकर जागरूकता रैली, 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर
Next: राजकीय आईटीआई में 10 फरवरी को रोजगार मेला, मारुति व रोडवेज में भर्ती

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.