Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मोहम्मद साहिल ने स्टेट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

ब्यूरो 08-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260208-WA0132

ज़मानिया (गाज़ीपुर)। नगर के होनहार खिलाड़ी मोहम्मद साहिल ने लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट ईस्टर्न आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ स्थित ग्रीन बेरी वर्ल्ड स्कूल में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित त्रि-दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के अनुभवी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच मोहम्मद साहिल ने लेफ्ट हैंड (बाएं हाथ) कैटेगरी में सभी प्रतिद्वंदियों को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

खेल विशेषज्ञों के अनुसार साहिल की तकनीक, एकाग्रता और अनुशासन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर उन्होंने राज्य स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। इस उपलब्धि को साहिल के निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया जा रहा है। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए मोहम्मद साहिल ने अपने कोच मोहम्मद कैफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे प्रतियोगिता के दौरान उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अपने पिता रामज़ान और माता शम्सा के सहयोग व आशीर्वाद को भी इस सफलता का आधार बताया।साहिल की इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही ज़मानिया क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में साहिल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने किराना दुकान चोरी का किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.