Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन

ब्यूरो 09-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा।इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य मापदंडों की जांच 3 अप्रैल 2026 को की जाएगी, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने नाम की जांच कर आवश्यकतानुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोहम्मद साहिल ने स्टेट आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.