Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों का जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन, चार विद्यार्थियों ने पाई सफलता

ब्यूरो 17-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260217-WA0028

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने उच्च परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की, जिससे स्कूल परिवार में हर्ष का वातावरण है।

परीक्षा परिणाम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025–26 के कक्षा 12 के छात्र हर्षित कुमार सिंह ने 91.48 परसेंटाइल तथा अभिनव वर्मा ने 90.38 परसेंटाइल अंक अर्जित किए। उल्लेखनीय है कि दोनों विद्यार्थी वर्तमान में 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी सम्मिलित हो रहे हैं। वहीं, सत्र 2024–25 की छात्रा प्रिया गुप्ता ने सर्वाधिक 93.22 परसेंटाइल और अजमल अली ने 91.33 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज प्रताड़ना मामले में पति पर मुकदमा दर्ज
Next: पुलिस लाइन गाजीपुर में अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

छात्रवृत्ति हेतु 25 मार्च तक बायोमैट्रिक अनिवार्य

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

जिला सैनिक बंधु की बैठक 24 मार्च को, पूर्व सैनिकों से सहभागिता की अपील

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.