Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

होली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच तेज, चार नमूने लिए गए

ब्यूरो 19-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर जनपद में सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार के निर्देशन में संचालित हुआ। अभिसूचना आधारित इस अभियान के तहत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 को प्रतिष्ठान मेसर्स कादीपुर एग्रो एण्ड फूड इंडस्ट्रीज एलएलपी, कादीपुर (पोस्ट–वासदेवपुर, थाना नोनहरा) से कुल चार नमूने लिए गए, जिनमें—

कान्टिनेंटल सॉस (स्टार्क्स ब्रांड)

सिंथेटिक विनेगर (स्टार्क्स ब्रांड)

वेजिटेबल सॉस (काफी अमरूत ब्रांड)

सोया सॉस (स्टार्क्स ब्रांड)

संग्रहित नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.सी. पाण्डेय व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बिपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविंद प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया और वीरेंद्र यादव की टीम द्वारा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी
Next: वाराणसी जोन की 31वीं अन्तरजनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का भव्य समापन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.