Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

22 फरवरी को गाजीपुर में विशेष मतदाता अभियान दिवस, बूथों पर बीएलओ रहेंगे मौजूद

ब्यूरो 21-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से रविवार, 22 फरवरी 2026 को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी।

अभियान में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके अलावा पर्यवेक्षण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अपने बूथ पर जाकर अपना तथा परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है या जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे आवेदन पत्र भरकर बीएलओ को दे सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए फॉर्म 8 का उपयोग किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज गाजीपुर में ‘बौद्धिक संपदा संरक्षण’ पर कार्यशाला आयोजित
Next: डीएम ने तहसील जमानियां का औचक निरीक्षण किया, लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.