गाजीपुर| जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.02.2026 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही भी की गई। जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।