गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुड़कुड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 25.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान चौजा खास स्थित काली माता मंदिर के पास से मु०अ०सं० 185/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्नवत है—
नाम व पता:
आनंद भारद्वाज पुत्र राकेश भारद्वाज
निवासी ग्राम धीरजोत, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
उम्र: 27 वर्ष
बरामदगी:
चोरी के 4000 रुपये
आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 185/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर