जमानिया (गाजीपुर)| होली से पूर्व विशेष अभियान में 05 शराब तस्कर गिरफ्तार, 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामदआगामी होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। बुधवार रात्रि पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी एवं सघन चेकिंग के दौरान बिहार राज्य के रहने वाले 05 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 8 पीएम ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कुल 96 टेट्रा पैक (कुल 17.28 लीटर) बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव, मनोज कुमार मिश्रा एवं अजय भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी का विवरण:
रात्रि 08:40 बजे – हेतिमपुर नहर पुलिया के पास से
पहलाज कुमार (उम्र 20 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार
कब्जे से 20 टेट्रा पैक बरामद।
रात्रि 08:42 बजे – करजही रेलवे स्टेशन के पास से
राजेश बिंद, निवासी नालंदा, बिहार
कब्जे से 18 टेट्रा पैक बरामद।
रात्रि 08:51 बजे – गाय घाट मोड़ के पास से
दीपक बिंद, निवासी नालंदा, बिहार
कब्जे से 19 टेट्रा पैक बरामद।
रात्रि 10:05 बजे – बडेसर नहर पुलिया के पास से
रवीश कुमार (45 वर्ष), निवासी पटना, बिहार
एवं संतोष बिंद, निवासी जहानाबाद, बिहार
कब्जे से कुल 39 टेट्रा पैक बरामद।
प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार सभी 05 अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति है तथा पुलिस द्वारा अभियान निरंतर जारी रहेगा।