जमानिया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन खड़ा करने के विवाद और पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय अपचारी (नाबालिग) भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडा, लोहे की छन्नी तथा नुकीला लोहे का रॉड (कल्छा) बरामद किया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोपहर लगभग 1:05 बजे बरेसर नहर के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
भगवान (46 वर्ष)
मंगल (58 वर्ष)
बृजेश (22 वर्ष)
शिवप्रकाश (24 वर्ष)
एक 17 वर्षीय अपचारी
पुलिस के अनुसार, बीते दिनों लगन समारोह से लौट रहे अपने चचेरे भाई फिजाउल उर्फ सिप्पी को आरोपियों ने रास्ते में घेरकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थानीय प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि बरेसर गांव के पास हुई घटना में नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।