Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260307-WA0037

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2025 में हुए ट्रिपल मर्डर मामले से जुड़े ₹25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 07 मार्च 2026 को गहमर रेलवे स्टेशन बारा रोड पर चेकिंग के दौरान थाना गहमर में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2025 से संबंधित वांछित एवं ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत कुमार सिंह उर्फ बबुआ (28 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम खेलू राय पट्टी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना गहमर में धारा 191(2), 191(3), 103(1), 61(2), 238, 3(5), 324(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 098/2018 धारा 147, 148, 323, 325, 504, 506 भा0द0वि0 – थाना गहमर, जनपद गाजीपुर

मु0अ0सं0 0041/2022 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम व 307 भा0द0वि0 – थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर

मु0अ0सं0 276/2025 धारा 191(2), 191(3), 103(1), 61(2), 238, 3(5), 324(6) बीएनएस – थाना गहमर, जनपद गाजीपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.