अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुहवल पुलिस टीम को सफलता मिली है। आज दिनांक 07 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज मय हमराह द्वारा सोनवल क्रासिंग के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़ौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर खड़ा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज तलवार बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में थाना सुहवल में मु0अ0सं0 26/2026 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
निलेश कुमार पुत्र वकील बिंद
निवासी ग्राम पटखौलिया, जनपद गाजीपुर
उम्र लगभग 21 वर्ष
बरामदगी
01 अदद नाजायज तलवार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 भोलानाथ सरोज मय हमराह, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर