Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 08-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260308-WA0006

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के निकट स्थित ऑडिटोरियम सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से वर्चुअल माध्यम से महिलाओं से संवाद किया।

कार्यक्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न क्षेत्रों और योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं तथा जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नव चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने मरदह विकासखंड की ग्राम पंचायत दुर्खुशी निवासी प्रमिला देवी से बातचीत की। प्रमिला देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद उनकी जिंदगी में काफी कठिनाइयां आईं, लेकिन सरकार की योजनाओं से उन्हें सहारा मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और पात्र गृहस्थी योजना के तहत राशन का लाभ मिल रहा है। साथ ही वह एक कम्पोजिट विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी के साहस और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो अपने दम पर आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रसोइयों को भी 5 लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा, जिसका लाभ 1 अप्रैल से उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित लगभग 450 लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
Next: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.