Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260308-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 2 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे गाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रामपुर निवासी सोनू (32 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से दिलदारनगर की ओर से जमानियां की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कसेरा पोखरा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सड़क पर गिरते ही युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रूद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित
Next: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.