Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के निर्देशन में 14 मार्च 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती अर्चना ने बताया कि यह विशेष लोक अदालत दीवानी न्यायालय, गाजीपुर में आयोजित होगी। इसमें विशेष रूप से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वाद (Arbitration Matters) के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वादकारी अपने लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 14 मार्च को आयोजित विशेष लोक अदालत में निस्तारण करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का त्वरित और सुलहपूर्ण समाधान कराएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी
Next: 10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.