गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 10 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर में किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 10 मार्च को प्रातः 9:30 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। प्रतिभागियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जिला खेल कार्यालय के अनुसार प्रतियोगिता की अगली चरण की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। इसके तहत मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 11 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च 2026 तक लखनऊ में आयोजित होगी।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। सबजूनियर वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2010 या उसके बाद की होनी चाहिए।