गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 37/2026, धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त महेन्द्र सिंह मौर्या को जफरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेन्द्र सिंह मौर्या (36 वर्ष) पुत्र स्व. रामनाथ मौर्या निवासी ग्राम रसुलपुर भितरी, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।