गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को बद्दुसराय चौराहा से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 037/2026 धारा 191(2), 105, 351(3), 3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त इन्द्रजीत (18 वर्ष) पुत्र रामजी राम निवासी ग्राम माधोपुर मिश्रौली, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर तथा रितिक राम (24 वर्ष) पुत्र रामअवध राम निवासी ग्राम बीजापतपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित तीन बांस के टुकड़े (आलाकत्ल) घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना जंगीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।