Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260311-WA0068

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 036/2026 धारा 109(1), 352, 126(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गोल्डेश उर्फ उपेंद्र यादव (25 वर्ष) पुत्र शिवधर यादव और पवन यादव (22 वर्ष) पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम मदारपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर को कटैला तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल (32 बोर), एक जिंदा कारतूस (32 बोर) और एक खोखा कारतूस (32 बोर) बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोल्डेश उर्फ उपेंद्र यादव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और अन्य धाराओं से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी पवन यादव के खिलाफ भी इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.