गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 137(2), 352, 87, 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त प्रमोद कुमार बिंद (19 वर्ष) पुत्र भागवत बिंद निवासी ग्राम हकीमपुर सोण्ठी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने पहलवानपुर पुलिया के पास से आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह थाना नंदगंज शामिल रहे।