गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया।
इस क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी भी की। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।