गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल कुमार बिंद (19 वर्ष) पुत्र बसंत राम बिंद निवासी ग्राम बयेपुर देवकली, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने शादियाबाद मोड़, कस्बा नंदगंज से आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय आरोपी फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव पूजन मय हमराह थाना नंदगंज शामिल रहे।