गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और युवती को जलाकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने उसकी पुत्री पूजा यादव को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया और उसे जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में थाना नोनहरा में मुकदमा संख्या 86/2026 धारा 85, 124(1) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विक्रांत यादव (27 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव तथा चिंता देवी (49 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी और महिला कांस्टेबल रिया शामिल रहीं।