Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में बालक और बालिकाओं के चयन/ट्रायल्स का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार (गाजीपुर) में किया जाएगा। ट्रायल प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को khelsathi.in पोर्टल पर जाकर Hostel Allotment विकल्प के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। चयन/ट्रायल के समय अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिहस्ताक्षर हों, प्रस्तुत करना होगा। यदि चयन के समय प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र उपलब्ध न हो सके, तो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र और माता-पिता का नोटरी शपथपत्र भी मान्य होगा। साथ ही पोर्टल पर मांगे गए सभी प्रमाण पत्रों को अपलोड करना अनिवार्य है।

ट्रायल की तिथियां

23 मार्च 2026 (बालक वर्ग): जिम्नास्टिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन

24 मार्च 2026 (बालिका वर्ग): जिम्नास्टिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस

25 मार्च 2026 (बालक वर्ग): क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, जूडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग

26 मार्च 2026 (बालिका वर्ग): कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन समीक्षा बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0019

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

राष्ट्रीय लोक अदालत का 14 मार्च को होगा शुभारंभ, जनपद न्यायाधीश करेंगे उद्घाटन

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0018

यूपी-112 की 16 नई पीआरवी गाड़ियों को एसपी ने किया रवाना

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.