Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यूपी-112 की 16 नई पीआरवी गाड़ियों को एसपी ने किया रवाना

ब्यूरो 13-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260313-WA0018

गाजीपुर। जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने शुक्रवार को यूपी-112 की 16 नई चार पहिया स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित किया गया, जहां से नई गाड़ियों को जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनाती के लिए भेजा गया। इन नई पीआरवी गाड़ियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुंच को तेज करना तथा प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई गाड़ियों के जुड़ने से यूपी-112 पीआरवी की रिस्पांस टाइम में और कमी आएगी, जिससे आम नागरिकों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को बेहतर व त्वरित सेवा मिल सकेगी।कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न व जलाकर घायल करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0018

यूपी-112 की 16 नई पीआरवी गाड़ियों को एसपी ने किया रवाना

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0017

दहेज उत्पीड़न व जलाकर घायल करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.