मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। पवित्र रमजान माह में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया, जिससे गांव में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली। इफ्तार कार्यक्रम में मस्जिद के इमाम इमदादुल्लाह साहब विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ शब्बीर अंसारी, हाफिज अंसारी, अमीन अंसारी, तनवीर अंसारी, जाहिद भाई और इब्राहिम अंसारी ने रोजेदारों का स्वागत किया और दस्तरख्वान की व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर नसीमुद्दीन अंसारी, समीम अंसारी छोटे, समीम सिद्दीकी, फिरोज अंसारी, राजू खान, आफताब आलम, शाहिद अंसारी और राजू राकी सहित कई लोगों ने मिलकर इफ्तार कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक भी देखने को मिली। आयोजन में प्रमोद दुबे, अनिल दुबे, तारकेश्वर गुप्ता, लालू चाचा और टुनटुन गुप्ता जैसे गणमान्य लोग भी शामिल हुए और सभी ने एक साथ बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में इफ्तार किया। इस मौके पर शमशेर अंसारी, कमालुद्दीन अहमद, सोनू अंसारी, इश्तियाक अंसारी, अशरफ, नजीर अंसारी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, जमील अंसारी, सलाम अंसारी, तालीम सिद्दीकी और तौकिर अंसारी सहित हाजीपुर बरेसर ग्राम सभा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं भी मांगी।