गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खान ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एसएसटी नंबर 703/12 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम से संबंधित वारंटी बब्लू सिंह (40 वर्ष) पुत्र रमाशंकर सिंह, निवासी ग्राम औरेया भवदास, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 228/10, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खान मय हमराह, थाना बरेसर।