गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक जमालुद्दीन ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0043/26 धारा 105/191(2)/115(2)/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शुभम यादव (22 वर्ष) पुत्र रामाधार यादव, निवासी ग्राम मानपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर को बघोल चौराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 220/21 धारा 323/504/506 भादवि, थाना जंगीपुर, गाजीपुर।
मु0अ0सं0 0043/26 धारा 105/191(2)/115(2)/352 बीएनएस, थाना जंगीपुर, गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जमालुद्दीन मय हमराह, थाना जंगीपुर।