Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260317-WA0013

जमानिया (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के जमानिया स्टेशन स्थित काशीराम आवास के पास नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आवास में रहने वाले निवासियों ने बताया कि लंबे समय से यहां कूड़ा गिराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

स्थानीय निवासी दयाराम, पवन कुमार, राजकुमार, सोनी देवी और अनीता देवी ने बताया कि कई बार मना करने और शिकायत करने के बावजूद भी नगर पालिका द्वारा कूड़ा गिराना बंद नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यहां इतनी गंदगी हो जाती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं कूड़ा जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। निवासियों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो गया है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आसपास के सभी लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।bइस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि काशीराम आवास के पास कूड़ा गिराने के लिए मना किया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.