गाजीपुर। आगामी त्योहारों, विशेषकर ईद के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं शांति समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में त्योहारों को लेकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनसे संवाद स्थापित किया गया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे त्योहारों को सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप, शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें, संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें तथा धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीआरओ, अन्य अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत व्यक्ति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।