गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सुहवल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29/26 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नागेन्द्र यादव पुत्र स्व. सियाराम यादव निवासी ग्राम अधियारा, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 27 वर्ष) को ग्राम अंधियारा से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0-29/26 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर।